अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक मार्क गैलेन नें प्रेस टीवी से बातचीत में अमरीका पर ज़ायोनियों के वर्चस्व के बारे में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनाई के बयान की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीकी विदेश नीतियों पर ज़ायोनियों का कंट्रोल हैऔर जहाँ भी उनका स्वार्थ होता है वहाँ पर वह अमरीकी राष्ट्र के हितों की भी परवाह किये बिना अपने प्रभाव का प्रयोग करते हैं। इस विश्लेषक नें ईरान और अमरीका के सम्बंधों के बारे में भी कहा कि ज़ायोनी, अमरीकी अधिकारियों की पॉलीसियों के स्वरूप को विकसित करते हैं जबकि अमरीका और ईरान दोनों देशों को चाहिये कि किये जाने वाले विरोध की परवाह किये बिना अपने हितों के दायरे में मामलों को हल करने की कोशिश करें। मार्क गैलेन नें प्रेस टीवी से बातचीत में आगे कहा कि इस समय अमरीका दो राहे पर खड़ा है इसलिये कि उसे ईरान और इस्राईल में से किसी एक का चुनाव करना है जबकि वह अगर अमरीकी राष्ट्र के हितों के बारे में सोचता है तो उसे चाहिये कि ज़ायोनियों के दबाव को अनदेखा कर के अपने राष्ट्र के हितों पर ध्यान दे। इस विश्लेषक नें ईरान के बारे में अमरीका की गोपनीय गतिविधियों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे स्थिति में भी ईरान को चाहिये कि विश्व जनमत को राजनयिक तरीक़ों से अपने राय से अवगत कराए।
8 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 470961
प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक मार्क गैलेन नें प्रेस टीवी से बातचीत में अमरीका पर ज़ायोनियों के वर्चस्व के बारे में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनाई के बयान की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीकी विदेश नीतियों पर ज़ायोनियों का कंट्रोल है